CM Manohar Lal has given Yamunanagar what-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 31, 2023 11:58 am
Location
Advertisement

यमुनानगर को सीएम मनोहर लाल ने क्या दी सौगात, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : शनिवार, 01 सितम्बर 2018 7:11 PM (IST)
यमुनानगर को सीएम मनोहर लाल ने क्या दी सौगात, यहां पढ़ें
यमुनानगर । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला यमुनानगर में 139 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये की राशि की विभिन्न परियोजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने यह उद्घाटन व शिलान्यास एक ही जगह पर पंचायत भवन के प्रांगण में अपने कर कमलों से किए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर में 2 करोड़ 10 लाख 18 हजार रुपये की राशि से बनाए गए जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का उदघाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस भवन का निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने यहीं पर 137 करोड़ 30 लाख 32 हजार रुपये की बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर के नजदीक लेबर कालोनी में बनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती पार्क की आधारशिला रखी। स्वर्ण जयंती पार्क 1.32 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और इस पार्क के निर्माण पर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी। यह पार्क शहरी स्थानीय निकाय व नगर निगम यमुनानगर द्वारा बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा यमुनानगर-जगाधरी मार्ग पर पंचायत भवन के नजदीक नगर निगम कार्यालय भवन यमुनानगर की आधारशिला रखी। इस भवन के निर्माण पर 41 करोड़ 26 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम कार्यालय भवन शहरी स्थानीय निकाय व नगर निगम यमुनानगर द्वारा बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने छछरौली से शाहपुर तक बनाए जाने वाली सडक़ की आधारशिला रखी, जिस पर 2 करोड़ 55 लाख 17 हजार रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी। इस बनाए जाने वाले सडक़ मार्ग पर सोम नदी के ऊपर 5 स्पैन का उच्च स्तरीय पुल भी बनाया जाएगा, जिसकी अधारशिला भी मुख्यमंत्री ने रखी। इस पुल के निर्माण पर 5 करोड़ 42 लाख 15 हजार रूपये की अनुमानित राशि खर्च होगी। सडक़ व पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मुकुंद लाल सिविल हस्पताल यमुनानगर में 200 बिस्तरों का हस्पताल बनाने की आधारशिला रखी। अस्पताल के निर्माण पर 77 करोड़ 7 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी। इस अस्पताल का निर्माण स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमन्त्रीमनोहर लाल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के गांव बाड़ी माजरा के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले पुल की आधारशिला रखी। यह पुल सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा द्वारा बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement