5 people die in road accident in Jaisalmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 3, 2023 11:53 pm
Location
Advertisement

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 11 सितम्बर 2019 5:54 PM (IST)
जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रामदेवरा के पास बस-कार में भिडंत हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भिड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, एनएच-11 के रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि मौके पर तीन एंबुलेंस मौजूद है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामदेवरा-फलोदी रोड पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लोक परिवहन बस पोकरण से फलौदी जा रही थी। वहीं श्रद्धालुओं से भरी कार रामदेवरा की तरफ आ रही थी। इस बीच रामदेवरा-फलोदी रोड पर दोनों में जबरदस्त भिड़त हो गई।

इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement