3 people killed in Kasganj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 12:17 pm
Location
Advertisement

कासगंज में डकैतों ने की परिवार के 3 लोगों की हत्या

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 मई 2018 1:22 PM (IST)
कासगंज में डकैतों ने की परिवार के 3 लोगों की हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डकैतों ने एक घर पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आधी रात के करीब डकैत एक घर में घुसे और दंपति व उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद डकैत कीमती सामान के साथ फरार हो गए।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर दिया और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे।

पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने और शवों को कब्जे में लेने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल में गंभीर हालत में हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement