Gujarat tourism is incomplete without visiting these places Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 2:25 am
Location
Advertisement

इन स्थानों को देखे बिना अधूरा है गुजरात का पर्यटन

khaskhabar.com : शनिवार, 17 सितम्बर 2022 09:27 AM (IST)
इन स्थानों को देखे बिना अधूरा है गुजरात का पर्यटन
अहमदाबाद
अहमदाबाद गुजरात का एक अभिन्न शहर है जो अपने विकासशील योग्यता के लिए जाना जाता है। जो भी पर्यटक गुजरात घूमने के लिए आते हैं वह बिना अहमदाबाद घूमने यहां से नहीं जाते हैं। गुजरात का अहमदाबाद शहर कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ स्वादिष्ट खाने और गुजरात की संस्कृति के लिए मशहूर है। आपको साबरमती नदी में नाव की सवारी जरूर करनी चाहिए। अहमदाबाद में आप साबरमती आश्रम और कंकरिअ झील घूम सकते हो। आप वहाँ के प्रसिद्ध खाखरा, ढोकला और फाफड़ा का मजा भी ले सकते हो। यूनेस्को ने गुजरात के अहमदाबाद को विश्व हेरिटेज सिटी घोषित किया है। यूनेस्को की इस घोषणा के साथ ही हेरिटेज साइट में आने वाला अहमदाबाद भारत का पहला शहर बन गया है। ईरान, फ्रांस, जैसे दूसरे कई देशों के साथ ही यूनेस्को ने भारत के अहमदाबाद शहर का नाम घोषित किया है। इसकी घोषणा यूनेस्को ने अपने ट्विटर हैंडल पर की थी।



ये भी पढ़ें - क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!

2/9
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement