Advertisement
सौतेली मां ने गर्म लोहे की प्रेस से लड़के को जलाया

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें अलीगढ़ के कवारसी इलाके के रजा मगर में एक 7 वर्षीय लड़के को उसकी सौतेली मां ने कथित तौर पर गर्म लोहे की प्रेस से जला दिया। पीड़िता के पिता मोहम्मद जाहिद के मुताबिक, उसके बेटे कारिब को उसकी पत्नी तबस्सुम ने उस वक्त जलाया, जब वह एक ताला फैक्ट्री में काम करने गया था।
उन्होंने कहा, "मेरे बेटे के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान हैं। उन्हें घर लौटने पर इस घटना के बारे में पता चला।"
लड़के के साथ थाने पहुंची पीड़ित की मौसी साजिया ने संवाददाताओं से कहा कि लड़के की सौतेली मां नहीं चाहती थी कि बच्चे उनके साथ रहे।
"उसने कथित तौर पर पहले लड़के की बहन को मारने की कोशिश की थी। लड़की को उसकी मौसी के घर भेज दिया गया लेकिन लड़का अभी अपने पिता के साथ रह रहा था।"
अंचल अधिकारी (सिविल लाइन) श्वेताभ पांडे ने बताया कि महिला के खिलाफ कावारसी थाने में आईपीसी की धारा 326 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features