ajabgajab amazing buffalo expensive more then audi provide liter milk in a day -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 21, 2023 11:23 pm
Location
Advertisement

ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध

khaskhabar.com :
ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध
चंडीगढ। इन दिनों हरियाणा में एक भैंस काफी चर्चा में बनी हुई है। इस भैंस की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां, इस भैंस की कीमत लक्जरी कार ऑडी से भी महंगी है। इस भैंस की खासियत ये है कि ये एक दिन में 29 लीटर दूध देती है। मुर्राह नस्ल की ये भैंस किसानों के परिवार का पालन पोषण करने में अकेले ही सक्षम है। इसको लेकर ये भी कहा जाता है कि जिसके घर में काली उसी सदा दिवाली। मुर्राह नस्ल को काला सोना भी कहा गया है। भिवानी के गुजरानी गांव की इस भैंस की कीमत 56 लाख रूपए आंकी गई है। इलाके में ही आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में भी इस भैंस ने बाजी मारी है। भैंस ने 29 किलो 500 ग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से अलग-अलग भैंसे आई हुई थीं। इसके साथ ही इस भैंस के मालिक के भाई धर्मवीर की भैंस ने दूसरा स्थान हासिल किया। उसने 27 किलो 500 ग्राम दूध दिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement